पाकुड़, अप्रैल 29 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। राजस्व कार्यों के त्वरित निष्पादन एवं आमजनों की सुविधा हेतु चार दिवसीय विशेष शिविर आयोजित जिले में राजस्व कार्यों के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन तथा आमजनों की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी अंचल एवं हल्का स्तर पर चार दिवसीय विशेष राजस्व शिविर का आयोजन मंगलवार से प्रारंभ किया गया। यह शिविर 28 अप्रैल के अलावे 29 अप्रैल, 30 अप्रैल एवं 02 मई 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से दाखिल-खारिज, भूमि सीमांकन, पंजी-2 सुधार, आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र, ऑनलाइन लगान रसीद सहित विभिन्न राजस्व मामलों का त्वरित निष्पादन किया जा रहा है, ताकि आमजनों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें एक ही स्थान पर आवश्यक सेवाओं का लाभ मिल सके। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में 206 आ...