पूर्णिया, फरवरी 3 -- पूर्णिया। विभागीय कार्यों को पूरी ईमानदारी से अंजाम देने वाले व्यवहार कुशल पूर्णिया के भू-हदबंदी अपर समाहर्ता रामेश्वर राम के सेवानिवृत्ति के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन प्रज्ञान सभागार में आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार तथा वरीय पदाधिकारियों द्वारा उनके कार्य एवं कुशल व्यवहार तथा ईमानदारी और अनुभव की प्रशंसा की गयी। उन्होंने अपनी सरकारी सेवा की शुरुआत 22 फरवरी 1988 से राजस्व कर्मचारी के पद से की। वर्ष 1991 में अंचल निरीक्षक हुए और उसके बाद प्रोन्नति पाकर वर्ष 2010 से अंचलाधिकारी के पद पर प्रशंसनीय कार्य करते हुए वर्ष 2023 में अपर समाहर्ता के पद पर प्रोन्नति होकर 14 मार्च 2024 से अपर समाहर्ता भू- हदबंदी पूर्णिया में पदस्थापित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.