अपर समाहर्ता के जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं
कोडरमा, जून 2 -- कोडरमा। अपर समाहर्ता संजय पीएम कूजूर ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। जनता दरबार में जबरन मकान निर्माण, खराब चापानल की मरम्मत, मुआवजा राशि भुगतान, जमीन पर अवैध कब्जा, बकाया मजदूरी दिलाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराने समेत विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। अपर समाहर्ता ने सभी आवेदनों पर क्रमवार सुनवाई करते हुए संबंधित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों की जांच कर त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- विधायक ने जनता दरबार में सुनी लोगों की शिकायत साथ ही जन शिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.