गुमला, मार्च 25 -- गुमला संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को राजस्व व आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यों की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक ने की। बैठक के दौरान राजस्व संग्रहण की प्रगति, लंबित म्यूटेशन (नामांतरण) मामलों के निष्पादन, आपदा प्रबंधन की तैयारियों एवं राजस्व न्यायालय में लंबित वादों की विस्तृत समीक्षा की गई। अपर समाहर्ता ने अंचल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि म्यूटेशन व राजस्व से जुड़े मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए और लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाया जाए।उन्होंने राजस्व संग्रहण में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही संभावित आपदाओं से निपटने के लिए पूर्व तैयार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.