चम्पावत, जनवरी 5 -- चम्पावत। मुख्यमंत्री के अपर सचिव ने दूरस्थ बुड़म, कठौल, श्यामलाताल, सूखीढांग में जन समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए। अपर सचिव मनमोहन मैलानी ने सूखीढांग क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने चौपाल लगा कर समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने एएनएम की नियमित उपस्थिति, धूरा क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर, फेंसिंग, पशुपालन, सड़क, पेयजल एवं शिक्षा संबंधी मांग रखी। अपर सचिव ने आठ जनवरी को डांडा-ककनई में पशु चिकित्सा शिविर लगाने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.