मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। भारत सरकार में अपर सचिव सह केंद्रीय जिला प्रभारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में संपूर्णता अभियान के तहत संचालित जिला-प्रखंड आकांक्षी कार्यक्रम की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में शनिवार को हुई। इसके पूर्व अपर सचिव ने क्षेत्र भ्रमण कर विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत देखी। उन्होंने हरपुर बखरी, मधुबनी तथा खबड़ा पंचायतों में संचालित योजनाओं सोलर पावर इरिगेशन सहित नीति आयोग के तहत संचालित कार्यों का निरीक्षण किया। बैठक में डीएम सुब्रत कुमार सेन ने पीपीटी के माध्यम से संचालित कार्यों की अपडेट स्थिति एवं प्रगति की जानकारी दी।उपलब्धियों पर जिले को मिली 33 करोड़ की प्रोत्साहन राशिबैठक में जिले की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए बताया गया कि वर्ष 2019-20 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन ...