रुडकी, जनवरी 21 -- शहरी विकास विभाग के अपर सचिव एवं निदेशक विनोद गिरी गोस्वामी बुधवार को रुड़की पहुंचे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने नगर निगम की संपत्तियों से संबंधित जानकारी ली और विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने सालियर में नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड का दौरा किया, जहां कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था को करीब से देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों को कूड़ा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी व व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए, ताकि स्वच्छता व्यवस्था में और सुधार किया जा सके। वहां पहुंचे अन्य निकायों के अधिशासी अधिकारियों को भी उन्होंने स्वच्छता को लेकर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.