प्रयागराज, जुलाई 25 -- प्रयागराज। रक्षा मंत्रालय के अपर सचिव (चिकित्सा) मनीष त्रिपाठी ने शुक्रवार को मिलिट्री हॉस्पिटल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा अवसंरचना और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों से संवाद कर सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए उनकी कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने अस्पताल में लागू ऑटोमेशन आधारित व्यवस्थाओं और मरीज-केंद्रित कार्यप्रणाली की प्रशंसा की। यह भी पढ़ें- सैन्य चिकित्सा को मिलेगी आईआईटी से एआई और रिसर्च की ताकत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...