अपर श्रमायुक्त को समस्या समाधान का पत्र सौंपा
कानपुर, जुलाई 25 -- कानपुर। भाजपा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक भूपेश अवस्थी और क्षेत्रीय संयोजक अनिल त्रिपाठी ने अपर श्रमायुक्त समीम अख्तर से मुलाकात कर एक पत्र सौंपा। इसमें कहा कि जिन श्रमिकों के पंजीयन हुए हैं, उनका रिन्यूअल नहीं हो पा रहा है। श्रम विभाग कैंप लगा रिन्यूअल कराए तो श्रम प्रकोष्ठ सहयोग भी करेगा। इसके साथ ही श्रमिकों के कार्ड का रिन्यूअल न होने से उनको सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इससे श्रमिक अपने अधिकारों से वंचित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.