अपर लोक अभियोजक व अभियोजन पदाधिकारी बहाल होंगे
मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। अपर लोक अभियोजकों व अभियोजन पदाधिकारियों के रिक्त पदों पर बहाली होगी। इसको लेकर अभियोजन निदेशालय ने लोक अभियोजक व मुख्य अभियोजन पदाधिकारी से रिक्त पदों की सूची मांगी है। लोक अभियोजक अजय कुमार ने बताया कि अभियोजन निदेशालय ने अपर लोक अभियोजक व अभियोजन पदाधिकारी के रिक्त पदों की जानकारी मांगी है। इसका ब्योरा तैयार किया जा रहा है। इसके बाद इन रिक्तियों के संबंध में निदेशालय को जानकारी भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि रिक्त पदों पर बहाली होने से अपर लोक अभियोजकों व अभियोजन पदाधिकारियों पर मुकदमों का बोझ कम होगा। इससे कोर्ट में मामलों की सुनवाई तेजी से होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.