हजारीबाग, मई 30 -- हजारीबाग, विधि प्रतिनिधि। हजारीबाग सिविल कोर्ट परिसर स्थित लोक अभियोजक कार्यालय में अपर लोक अभियोजक एंजेलिना बारला 30 मई को सेवानिवृत्त हो गई। उनकी सेवा निवृत्ति के मौके पर उनके सदस्य साथियों ने शनिवार को एक विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें विदाई दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने वर्ष 2010 में बतौर सहायक लोक अभियोजक कोडरमा जिला में अपना योगदान दिया था। जहां उनके कार्यों के कारण सभी उन्हें आयरन लेडी भी कहा करते थे। प्रोन्नति मिलने के बाद हजारीबाग जिला में वर्ष 2024 में अपना योगदान दिया। और वर्तमान में वह विशेष लोक अभियोजक पोक्सो के पद पर कार्य कर रही थी। उनके सेवानिवृत्ति के मौके पर लोक अभियोजन कार्यालय के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। सभी ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा की और उनके बेहतर स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य ...