जमुई, मई 4 -- जमुई। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जमुई न्यायालय के अपर लोक अभियोजक रमाकांत सिंह के निधन से अशोक की लहर दौड़ गई है। 72 वर्षीय रमाकांत सिंह प्रखंड के दौलतपुर गांव के रहने वाले थे। उनके निधन पर जमुई न्यायालय के अधिवक्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त किया है। पटना में चिकित्सा के दौरान अंतिम सांस ली। श्री सिंह अपने पीछे अपनी धर्मपत्नी , पुत्र समेत भरा-पुरा परिवार छोड़ गए हैं।जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी ने दिवंगत रामाकांत सिंह के निधन को जमुई के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है। जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष सीताराम सिंह, महासचिव अमित कुमार, पूर्व अध्यक्ष सह पूर्व लोक अभियोजक अश्विनी कुमार यादव ने स्मृतिशेष रामाकांत सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.