देहरादून, मई 31 -- हरिद्वार। चारधाम यात्रा और आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों के मद्देनजर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार देर रात अपर रोड पर चल रहे सीवरेज निर्माण कार्यों तथा ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सड़क मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदार को निर्देश दिए कि अपर रोड के सभी सीवरेज निर्माण कार्य हर हाल में 15 जून तक पूरे किए जाएं। डीएम ने कहा कि कांवड़ मेले से पूर्व सभी निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण हों ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को असुविधा न हो। उन्होंने सड़क किनारे पड़े मलबे और निर्माण सामग्री को तत्काल हटाने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सड़क मरम्मत कार्यों का जायजा लेते हुए गुणवत्ता के साथ कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा। निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्...