हजारीबाग, अप्रैल 8 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि । झारखंड के अपर मुख्य स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बुधवार को हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इससे अस्पताल के कर्मियों में हड़कंप मच गया। व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। सचिव ने अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं, साफ-सफाई और उपकरणों की जांच की। अपर सचिव ने वार्ड, स्टोर रूम में दवा की उपलब्धता और स्टाफ क्वार्टर का जायजा लिया। नए अस्पताल की प्रगति की जानकारी ली। कॉलेज परिसर में बन रहे 500 बेड के नए अस्पताल का काम दिसंबर तक पूरा करने पर जोर दिया।अस्पताल की लचर व्यवस्था को लेकर प्रबंधन की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने घोषणा की कि मेडिकल कॉलेज परिसर में बन रहा 500 बेड का नया अस्पताल इसी साल दिसंबर 2026 तक चालू हो जाएगा। झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेह...