अपर मुख्य सचिव ने किया सीटीई का निरीक्षण
वाराणसी, जुलाई 8 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। अपर मुख्य सचिव बेसिक और माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बुधवार को कॉलेज फॉर टीचर एजुकेशन का निरीक्षण किया। उनके साथ राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ के निदेशक गणेश कुमार भी मौजूद थे। दोनों अधिकारियों ने सीटीई के पुस्तकालय, विज्ञान लैब, ट्रेनिंग हाल, डीएलएड प्रशिक्षण कक्षा-कक्ष और अन्य भवनों का अवलोकन किया। साथ ही संस्था की शैक्षिक गतिविधियों, सेवा पूर्व शिक्षक प्रशिक्षुओं की कक्षाओं का निरीक्षण भी किया। रीडर डॉ. ऋचा जोशी ने अपर मुख्य सचिव और निदेशक का स्वागत किया। इस दौरान संकाय सदस्यों के साथ एक समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें संस्थान की शैक्षिक गतिविधियों, अवस्थापना, भूमि-भवन, भवनों की स्थिति, आधारभूत सुविधाओं पर चर्चा हुई। बैठक में संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.