लखीमपुरखीरी, मार्च 1 -- शनिवार को प्रदेश के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रतसिया स्थित प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय पीरपुर तथा प्राथमिक विद्यालय रमुवापुर सत्ती का भ्रमण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव ने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से पाठ्यपुस्तकों से पढ़ाई कराई और उनकी शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि पठन-पाठन की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने विद्यालयों में साफ-सफाई, उपस्थिति रजिस्टर, मिड-डे मील व्यवस्था तथा बुनियादी सुविधाओं की भी समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार सुनिश्चित कर...