देवरिया, अप्रैल 2 -- तरकुलवा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। तरकुलवा क्षेत्र के सोनहुला रामनगर स्थित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का बुधवार को अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पशुओं की संख्या, उनके रख रखाव और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर उन्होंने ग्राम प्रधान की सराहना की। बुधवार को अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम तरकुलवा विकास खण्ड के अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का जायजा लेने पहुंचे। उनके निरीक्षण करने की सूचना पर मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा.एसएन प्रसाद, खण्ड विकास अधिकारी तरकुलवा अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ पहुंचे। अपर मुख्य सचिव ने गौवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण करने के बाद कर्मचारियों व ग्राम प्रधान से उनकी देखरेख, चारा-पानी की व्यव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.