लखनऊ, अगस्त 6 -- राजस्व संहिता के उत्तराधिकार सम्बंधी कानूनों को लेकर गठित कमेटी ने क्या की कार्रवाई लखनऊ, विधि संवाददाता यह भी पढ़ें- अवमानना मामले में हाईकोर्ट में हाजिर हुए परिवहन सचिवकोर्ट का आदेश हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राजस्व संहिता के उत्तराधिकार सम्बंधी तीन प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए, अपर मुख्य सचिव राजस्व को हाजिर होने का आदेश दिया है। न्यायालय ने पूछा है कि इस संबंध में गठित प्रदेश कैबिनेट की सब-कमेटी ने अब तक क्या कार्रवाई की है। मामले की अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी।याचिका का विषय यह आदेश न्यायमूर्ति राजन रॉय व न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने सिद्धार्थ शुक्लाकी जनहित याचिका पर पारित किया है। याचिका में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 108, 109 और 110 को चुनौती दी गई है। याची की ओर से दलील...