रामपुर, जुलाई 28 -- रामपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह एवं जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने संयुक्त रूप से वीवीपैट एवं ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव, वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया।अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने वेयर हाउस में उपलब्ध सुरक्षा प्रबंधों, सीसीटीवी निगरानी, अभिलेखों के रख-रखाव एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Kannauj News: ईवीएम की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम उन्हों...