चंदौली, जुलाई 7 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेलवे के इलेक्ट्रिक लोको शेड एवं डीजल लोको शेड का सोमवार की शाम पूर्व मध्य रेल के अपर महाप्रबंधक अमरेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों लोको शेडों में लोकोमोटिवों के अनुरक्षण, मरम्मत एवं रखरखाव संबंधी जानकारी ली। वही कार्यशाला अवसंरचना, मशीनों एवं उपकरणों की उपलब्धता तथा कार्यस्थल पर अपनाए जा रहे संरक्षा प्रावधानों की जानकारी लेकर विभागीय अधिकारियों को दि्रशा निर्देश दिया। साथ ही विभिन्न अनुरक्षण गतिविधियों एवं कार्य प्रणालियों का जायजा लिया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक कुलदीप सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...