गोरखपुर, अप्रैल 28 -- गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने मंगलवार को भंडार डिपो के निकट रेलवे कॉलोनियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर महाप्रबन्धक भंडार डिपो के निकट प्लेटफार्म संख्या-09 के प्रवेश द्वार के समीप बने फूलों के क्यारी में पौधे लगाकर सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने भंडार डिपो के निकट रेलवे कॉलोनियों के निरीक्षण के क्रम में सड़क किनारे रखे स्क्रैप, बिजली के केबल को हटाने तथा कॉलोनियों में स्वच्छता को बनाए रखने एवं खुले नालों को कवर करने का निर्देश दिया। मानसून से पूर्व कॉलोनियों के ड्रेनेज की साफ-सफाई सुनिश्चित की बात कही। इसके बाद वह कौवाबाग रेलवे कॉलोनी पहुंचे और सड़कों को गड्ढा मुक्त करने तथा सड़क किनारे पड़े स्क्रैप को हटाने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य इंजीनियर/प्लानिंग एवं ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.