अपर महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने किया आगरा-मथुरा रेलखंड का निरीक्षण
आगरा, अगस्त 20 -- उत्तर मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक ने आगरा-मथुरा रेलखंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, निर्माणाधीन कार्यों एवं संरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से हुई, जहां अपर महाप्रबंधक राजकुमार वानखेड़े ने प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय, द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय और फुट ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं यात्री आवागमन व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने कीठम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। नव निर्मित गुड्स शेड का निरीक्षण करने के साथ स्टेशन भवन, ऑन-ड्यूटी स्टेशन स्टाफ से परिचालन संबंधित फीडबैक लिया। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.