रुडकी, फरवरी 17 -- राष्ट्रीय कैडेट कोर निदेशालय देहरादून के अपर महानिदेशक मेजर जनरल समीर भल्ला ने मंगलवार को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, रुड़की के तहत 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी का भ्रमण किया। ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी तथा लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया। बटालियन के कैडेट्स द्वारा आकर्षक गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कमान अधिकारी ने बटालियन की कार्यप्रणाली तथा प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी दी। मेजर जनरल समीर भल्ला ने बटालियन के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। उन्होंने अनुशासन, श्रेष्ठ आचरण, चरित्र परिपक्वता और निस्वार्थ सेवा की भावना को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कहा कि एनसीसी का उद्देश्य कैडेट्स में आत्मविश्वास, सुदृढ़ मूल्य प्रणाली तथा देश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान विकस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.