हल्द्वानी, मार्च 22 -- लालकुआं, संवाददाता। उत्तराखंड हाईकोर्ट की अपर महाधिवक्ता पुष्पा भट्ट ने रविवार को लालकुआं पहुंचकर मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर पहुंचकर उन्होंने देवी मंदिर एवं शिवालय में विधि-विधान से पूजा की। इस दौरान मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित चंद्रशेखर जोशी ने पूजा संपन्न कराई। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पुष्पा भट्ट ने कहा कि नैनीताल के प्रवेश द्वार पर स्थित मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर में आकर उन्हें विशेष शांति का अनुभव होता है। यहां के दर्शन आस्था और ऊर्जा प्रदान करते हैं। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, संगठन अध्यक्ष पूनम अधिकारी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.