बेगुसराय, मार्च 13 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा राजीव कुमार ने शुक्रवार को पटना-मोकामा-राजेंद्रपुल रेलखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इस रेलखंड पर संरक्षा, सिग्नल की दृश्यता, रेलवे ट्रैक के रखरखाव, ट्रैक की समुचित बैलास्टिंग, ट्रैक स्क्रीनिंग, ओवरहेड ट्रैक्शन, एलाइनमेंट एवं ट्रैक फिटिंग्स आदि का मुआयना किया। इसके साथ ही राजेंद्र पुल के समानांतर गंगा नदी पर बन रहे डबल ट्रैक रेल पुल एवं संबंधित दोहरीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। इस कार्य के पूरा हो जाने से सोनपुर मंडल की तरफ से आने एवं जाने के लिए दोहरी रेल लाइन बन जाने पर रेलवे के परिचालन की क्षमता काफी बढ़ जाएगी जिससे ट्रेनों के आवागमन में लगने वाले समय में भी कमी आ जाएगी। बताया गया कि रामपुर डुमरा, टाल, हाथीदह लिंक पर बने नए प्लेटफार्मों, स्टेशन भवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.