सहारनपुर, मार्च 24 -- सरसावा। अपर मंडलायुक्त रमेश यादव ने सोमवार को नगर पालिका का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर पालिका को जनपद की मॉडल नगर पालिका बनाने के लिए अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को मिलकर कार्य करना होगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न अभिलेखों की जांच की और निर्देश दिए कि जहां संभव हो वहां से टैक्स वसूली सुनिश्चित की जाए। साथ ही कस्बे की प्रमुख समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित 25 बिंदुओं पर यदि प्रभावी ढंग से कार्य किया जाए तो सरसावा नगर पालिका को आदर्श नगर पालिका बनाया जा सकता है। इस मौके पर चेयरपर्सन कमल पंवार, ईओ राजीव कुमार, हेड लिपिक रोमा चौहान सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।सभासदों ने 1 मिनट में खत्म हुई बोर्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.