वाराणसी, जुलाई 21 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज प्राचीन छात्र एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अपर पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी से मिला। सदस्यों ने हीवेट क्षत्रिया स्कूल इंडाउमेंट ट्रस्ट से जुड़े प्रकरण की जांच में तेजी लाने और निष्पक्ष विवेचना सुनिश्चित करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। अपर पुलिस आयुक्त ने डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार को जांच सौंपी है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कोर्ट के आदेश के तहत चल रही अग्रिम विवेचना किसी राजपत्रित पुलिस अधिकारी, अधिमानतः सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी की निगरानी में कराई जाए। आनंद विजय ने बताया कि प्राचीन छात्र एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया था कि राजर्षि उदय प्रताप सिंह जूदेव द्वारा स्थापित इस ऐतिहासिक शिक्षण संस्थान की गरिमा और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा के लिए निष्पक्ष, पारद...