बिजनौर, अगस्त 2 -- कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिये प्रशासन की ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। कांवड़ मार्ग पर निरंतर पुलिस कर्मियों द्वारा गश्त की जा रही है। अधिकारी भी सुरक्षित और सुगम यात्रा संपन्न कराने के प्रयास में लगे हैं।रविवार को भागुवाला क्षेत्र में उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर अधिकारियों ने दौराकर आव्रश्यक दिशा निर्देश दिये। अपर पुलिस अधीक्षक नगर केजी सिंह, क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद आकांक्षा गौतम, कावड़ यात्रा प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने थाना मंडावली क्षेत्र तहत कावड़ मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने हरिक्षर से कावड़ ला रहे शिव भक्तो से यात्रा के संबन्ध में बसात की। यह भी पढ़ें- बम-बम भोले के जयकारों के साथ मंजिल की ओर बढ़ रहे कांवड़िये उन्होंने ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश...