अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया
बलरामपुर, मई 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। पुलिस लाइन में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने परेड का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ कराई गई। परेड के दौरान पुलिस बल में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल भी कराई गई। अधिकारियों ने जवानों को ड्यूटी के प्रति सजग रहने और बेहतर कार्यशैली अपनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान यूपी-112 वाहनों में दंगा नियंत्रक उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की जांच की गई। साथ ही यूपी-112 कर्मियों को रिस्पांस टाइम और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर: एसएसपी ने ली पुलिस लाइन में परेड की सलामी, दिए जरूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.