महाराजगंज, फरवरी 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने घुघली थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। मातहतों को जरूरी निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने शस्त्रागार में शस्त्रों की साफ सफाई, रख रखाव और रजिस्टर, अभिलेख, मालखाने में रखे जब्तशुदा समानों की सुरक्षा एवं रिकॉर्ड, हवालात की स्वच्छता, सुरक्षा, बंदियों की स्थिति, पुलिस कर्मियों के मेस एवं बैरक, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस सिस्टम की कार्य प्रणाली सहित सभी आवश्यक रजिस्टर एवं फाइलों की जांच की। उन्होंने सभी लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, अपराध नियंत्रण, जनता की सेवा एवं कार्य प्रणाली में पारदर्शिता रखने का निर्देश दिया। कहा कि लापरवाही व उदासीनता क्षम्य नहीं है। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह सहित थाने का स्टाफ उपस्थित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.