सिद्धार्थ, अप्रैल 3 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने गुरुवार को कोतवाली बांसी का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कानून व्यवस्था, साफ-सफाई और अभिलेखों के रखरखाव का गहनता से जायजा लिया। भोजन व आवास की गुणवत्ता देखी। पुलिस मेस (भोजनालय) का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता जांची। पुलिस आरक्षी बैरकों का भ्रमण किया, साफ-सफाई पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। मिशन शक्ति अभियान के तहत स्कूल से आई छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी प्रियंका से संवाद किया।अभिलेख व साइबर सुरक्षा तकनीकी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए साइबर सेल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपराध, वाद और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों ...