अपर निदेशक ने सीएचसी का किया निरीक्षण
बहराइच, मई 14 -- पयागपुर। अपर निदेशक स्वास्थ्य देवीपाटन मंडल गोंडा डॉ.अल्पना रानी गुप्ता ने गुरुवार को दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी, वार्ड, लेबर रूम, मरीज भर्ती वार्ड, जेएसवाई वार्ड का जायजा लिया। इस दौरान भी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। उन्होंने मरीजों व तीमारदारों से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान अधीक्षक डॉ.धीरेंद्र तिवारी को योजनाओं का लाभ हर मरीज तक पहुंचाने व अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- अस्पताल में भर्ती मरीजों का अपर स्वास्थ्य निदेशक ने जाना हाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.