प्रयागराज, अप्रैल 7 -- प्रयागराज। बेली अस्पताल और कॉल्विन अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवा शुरू करने की दिशा में तैयारी तेज हो गयी है। सोमवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. राकेश शर्मा ने बेली अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी के लिए बनाए जा रहे कक्ष का निरीक्षण किया। निदेशक ने छावनी परिषद सामान्य अस्पताल की जरूरत के अनुसार ओपीडी व जांच के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता और मरीजों की सुविधा के बारे में चर्चा की। डॉ. शर्मा ने बताया कि ओपीडी शाम को या सुबह चलेगी, इस बारे में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी में हृदय रोग, मस्तिष्क रोग, गैस्टोलॉजिस्ट व किडनी रोग के विशेषज्ञ मरीजों को देखेंगे। साथ ही संबंधित जांच भी होगी। बेली अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि सुपर स्प...