उन्नाव, मार्च 12 -- असोहा। पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अजय कंवजिया ने गुरुवार को क्षेत्र के कंचनपुर गांव स्थित पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद पाई गईं। इसके बाद उन्होंने अचानक सरवन गांव स्थित पशु आश्रय स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पशुओं के लिए भूंसा, हरा चारा तथा साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर उन्होंने संतुष्टि जताई। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान वंशराज वंशल तथा ग्राम पंचायत अधिकारी समीर तिवारी को निर्देश देते हुए कहा कि पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था और बेहतर की जाए। साथ ही पशु आश्रय स्थल का नाम स्पष्ट रूप से अंकित कराया जाए तथा जहां जो सामग्री रखी जाए, उसे चिन्हित कर उसका नाम भी लिखवाया जाए। निरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.