अपर निदेशक ने किया गौशालाओं का निरीक्षण, टीकाकरण की समीक्षा
लखीमपुरखीरी, अगस्त 22 -- लखीमपुर, संवाददाता। शनिवार को लखनऊ मंडल पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अजय कुमार कनौजिया जिले में पहुंचे। उन्होंने मझगई, पलिया और निघासन क्षेत्र की गौशालाओं का निरीक्षण कर यहां की व्यवस्थाओं को देखा। गौशालाओं में संरक्षित गोवंश के लिए चारा-पानी, साफ-सफाई और चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशालाओं में गोवंश के लिए हरे चारे और पेयजल की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके बाद मुंहपका-खुरपका रोग टीकाकरण अभियान के बारे में जानकारी ली। पशुपालकों से अपने पशुओं को टीका लगवाने को कहा जिससे पशु बीमारी की चपेट में न आएं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सचान को निर्देश दिए कि गौशालाओं में पशुओं की चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। यह भी पढ़ें- गोवंशों का नियमित हो परीक्षण- राज्यमंत्री बीमार पशु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.