मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर/गायघाट। क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अजय कुमार ने बुधवार को मुशहरी प्रखंड के मादापुर एपीएचसी और गायघाट प्रखंड के सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एपीएचसी में एक डॉक्टर काफी दिनों से गायब मिले। इस पर अपर निदेशक ने उनकी हाजिरी काट दी। बताया कि निरीक्षण में पता चला कि कुछ लोग एपीएचसी में काम करने वाली नर्स और डॉक्टर को परेशान कर रहे हैं। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जाएगी। वहीं, गायघाट सीएचसी के औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, ओपीडी, दवा काउंटर और प्रसव कक्ष की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इलाज करा रहे एक मरीज से बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि अस्पताल में प्रभारी समेत मात्र दो चिकित्सक ही का...