अपर निदेशक कार्यालय से संबद्ध किये गये निलंबित हुए डिप्टी सीएमओ
इटावा औरैया, अक्टूबर 6 -- इटावा। सीएमओ कार्यालय में 55 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए तत्कालीन डिप्टी सीएमओ डा. श्रीनिवास यादव का निलंबन आखिर काफी लंबे समय के बाद शासन ने कर दिया है। अब उन्हें अपर निदेशक कानपुर मंडल के कार्यालय से संबंद्व भी किया गया है। वहीं शासन ने इस प्रकरण में जीवन निर्वाह भत्ते के भुगतान के संबंध में आदेश जारी किया है। चिकित्सा अनुभाग-3, उत्तर प्रदेश शासन की ओर से पांच अक्टूबर को जारी कार्यालय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि डा. श्रीनिवास यादव का निलंबन 10 जून 2026 से प्रभावी है। निलंबन अवधि में उन्हें वित्तीय नियमों के तहत जीवन निर्वाह भत्ता अनुमन्य होगा। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उप्र, लखनऊ के 24 जून 2026 के पत्र के माध्यम से शासन को अवगत कराया गया था कि डा. श्रीनिवास यादव, तत्कालीन डिप्टी सीएमओ को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.