अपर नगर आयुक्त ने किया नाला सफाई का निरीक्षण
प्रयागराज, जून 10 -- झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। मॉनसून से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। बुधवार सुबह अपर नगर आयुक्त शदाब असलम ने जोन 8 झूंसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अनवर मार्केट और आजाद नगर सहित विभिन्न इलाकों में चल रही नाला सफाई की गुणवत्ता को परखा।अपर नगर आयुक्त ने क्षेत्रीय नागरिकों से सीधे बातचीत कर सफाई व्यवस्था और नियमित कूड़ा उठान का फीडबैक लिया। इस मौके पर नगर निगम इंस्पेक्टर जितेंद्र राजपूत और पार्षद अनिल यादव उर्फ धुन्नू आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मानसून सिर पर, नालों की सफाई अधूरी यह भी पढ़ें- जन चौपाल में गूंजा सीवर, सफाई और जल निकासी का मुद्दा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.