कौशाम्बी, अप्रैल 9 -- अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) शालिनी प्रभाकर ने गुरुवार को तहसील सिराथू के ग्राम भड़ेसर में गेहूं के कटाई कार्यों का निरीक्षण किया। भड़ेसर निवासी किसान नत्थूलाल के खेत में 43.33 वर्ग मीटर क्षेत्र पर गेहूं की कटाई-मड़ाई की गई। तौल कराने पर उत्पादन 15.660 किलोग्राम पाया गया। जिससे 36.175 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन का आंकड़ा पाया गया। इस दौरान फसल उत्पादकता का आंकलन कर सीसीई एग्री ऐप पर अपलोड कराया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फसल क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के लिए क्रॉप कटिंग डाटा का महत्व होता है। मौके पर नायब तहसीलदार अपर्णा श्रीवास्तव एवं अपर सांख्यिकीय अधिकारी रवि कांत मिश्र भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.