देहरादून, जुलाई 4 -- गोपेश्वर। अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश ने शनिवार को ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का‌ निरीक्षण कर सुरक्षा एवं रखरखाव व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयर हाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन यंत्रों, अलार्म सिस्टम तथा अन्य सुरक्षा उपकरणों के संचालन की स्वयं जांच की। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी सुरक्षा उपकरण पूरी तरह क्रियाशील रहें तथा उनके संचालन में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या न हो। साथ ही सुरक्षा मानकों का नियमित रूप से परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: ईवीएम वेयरहाउस में निर्धारित मानकों व सुरक्षा ...