रामगढ़, अगस्त 9 -- ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि । जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छावनी परिषद रामगढ़ के अपर चार्ज पदाधिकारी संजय कुमार को सम्मानित किया गया है। जिला समाहर्णालय सभागार में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जनगणना निदेशालय, रांची झारखंड के डिप्टी डायरेक्टर गजेन्द्र गुप्ता ने उन्हें प्रस्तुति पत्र सौंपकर सम्मानित किया। ​इस अवसर पर डीएसओ शंकर सिंह, एसआईजी-II शिवालिका सुन्दरम समेत कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...