अपर गन्ना आयुक्त ने किसानों से जानी जमीनी हकीकत
हरदोई, अप्रैल 23 -- शाहाबाद। अपर गन्ना आयुक्त एवं नोडल अधिकारी विश्वेश कनौजिया ने लखनऊ मंडल के जनपदों की समीक्षा बैठक कर गन्ना विकास कार्यों की प्रगति जानी। हरदोई, खीरी, फर्रुखाबाद व सीतापुर के अधिकारियों व चीनी मिल प्रतिनिधियों को लक्ष्य प्राप्ति हेतु अधिक से अधिक क्षेत्र में गन्ना बुवाई और किसानों से सतत संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए। समीक्षा के बाद उन्होंने नगला भगवान गांव में टॉप बोरर से प्रभावित फसलों में चल रहे शूट कटिंग अभियान का निरीक्षण किया। टुमुर्की व पैगु सराय गांव में किसानों से संवाद कर बुवाई, दूरी बढ़ाने, जून में मिट्टी चढ़ाने व बंधाई करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- गन्ना खेती के लिए कुछ यह तरकीब बता गए नोडल अधिकारी उन्होंने गन्ना कटाई मशीनों की कमी दूर कराने का आश्वासन देते हुए ट्रेंच विधि अपनाने पर जोर दिया। साथ ही लोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.