मेरठ, अप्रैल 19 -- सेन्ट्रल मार्केट समेत शास्त्रीनगर क्षेत्र के 859 निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर अब शासन भी गंभीर हो गया है। शनिवार को अपर आवास आयुक्त व सचिव नीरज शुक्ला राजधानी लखनऊ से मेरठ पहुंचे। उन्होंने आवास विकास के अधिकारियों,डीएम और अन्य उच्चाधिकारियों के साथ सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर विचार-विमर्श किया। विचार विमर्श में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सभी 859 निर्माण में की जाने वाली कार्रवाई पर गहन मंथन किया गया। साथ ही नोटिस की प्रक्रिया, उसके बाद आगे की कार्रवाई पर शासन की राय से अवगत कराया। अपर आवास आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कर अनुपालन रिपोर्ट तैयार करने को कहा। यह भी पढ़ें- मेरठ सेंट्रल मार्केट: व्यापारियों ने तलाशी उम्मीद, सुप्रीम कोर्ट से राहत मिले तो बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.