अयोध्या, अप्रैल 7 -- अयोध्या। आयुक्त न्यायालय बार एसोसिएशन ने मंगलवार को अपर आयुक्त (न्यायिक) की कोर्ट के अनिश्चितकालीन बहिष्कार का निर्णय लिया है। ​ मंगलवार को आयोजित एसोसिएशन की बैठक में पदाधिकारियों ने यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया। वकीलों ने अपर आयुक्त (न्यायिक) ॠतुपुुनिया पर मनमानेपन,न्यायिक प्रक्रियाओं के उल्लंघन और मनगढ़ंत नई प्रक्रियाओं को थोपने का आरोप लगाया है। जिसके कारण वादकारियों और अधिवक्ताओं को भारी कठिनाई का सामना करने की बात कही है। इस बाबत आयुक्त समेत राजस्व परिषद,​मुख्य सचिव (राजस्व),​प्रशासनिक जज,उच्च न्यायालय (लखनऊ खंडपीठ)को ई-मेल भेज हस्तक्षेप की मांग की है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...