शामली, फरवरी 28 -- सहारनपुर मंडल के अपर आयुक्त रमेश यादव ने गुरुवार को कांधला ब्लॉक कार्यालय और ग्राम पंचायत ढूंढो खेड़ा का औचक दौरा किया। उन्होंने अभिलेखों, विकास कार्यों और साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। ग्राम सचिवालय में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया, खेल मैदान सहित उनकी मांगें सुनीं। वही जन्म मृत्यु सहित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी व्यवस्थाओं में सुधार के सख्त निर्देश दिए। शनिवार को अपर आयुक्त रमेश यादव ने ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, निरीक्षण रजिस्टर और सीडीपीओ कार्यालय सहित अन्य भवनों का बारीकी से जायजा लिया। विभागीय अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को और दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद उनका काफिला ग्राम पंचायत डूंडू खेड़ा पहुंचा, जहां ग्राम सचिवालय में ग्रामीणों से सं...