देवरिया, फरवरी 27 -- भाटपाररानी हिन्दुस्तान संवाद। अपर आयुक्त अजय राय ने भाटपाररानी तहसील का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी न्यायालयों का हाल जाना। गुरुवार को अपर आयुक्त भाटपार तहसील पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद तहसील कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। उन्होंने सबसे पहले कोर्ट रूम का निरीक्षण किया। इसके बाद उपरी मंजिल स्थित कार्यालय और रिकॉर्ड रूम की जांच की। इसके अलावा उनके द्वारा तहसील के सभी न्यायालयों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया। अपर आयुक्त करीब एक घंटे तक तहसील कार्यालय में जम रहे। रही इस दौरान उपजिलाधिकारी रत्नेश तिवारी, नायब तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार सुशील तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.