अलीगढ़, सितम्बर 15 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। शासन द्वारा दायित्वों में किए गए बदलाव के तहत अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त अरुण कुमार का स्थानांतरण ग्राम्य विकास विभाग में विशेष सचिव के पद पर हुआ है। मंगलवार को कमिश्नरी कार्यालय में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। मंडलायुक्त ओपी आर्य, अपर आयुक्त अखिलेश कुमार यादव, संयुक्त विकास आयुक्त मंशाराम सहित कमिश्नरी कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अरुण कुमार को माल्यार्पण कर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने उनके कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि उन्होंने सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और प्रशासनिक दक्षता के साथ निर्वहन किया। मंडलायुक्त ने अरुण ...