अयोध्या, जून 21 -- पूराबाजार,संवाददाता। यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने शनिवार को देर शाम पूरा बाजार विलहरी में स्थित प्राचीन चक्रवर्ती सम्राट राजा दशरथ के समाधि स्थल का दर्शन किया। राजा दशरथ समाधि स्थल के महंत संदीप दास ने उन्हें यहां के इतिहास एवं पौराणिक महत्व की जानकारी दी। कहा कि शनिवार के दिन समाधि स्थल के प्रांगण में बरगद के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से भगवान शनि देव अनुकूल होते हैं। इसके बाद अपर्णा यादव ने समाधि स्थल के प्रांगण में मौजूद बरगद के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि इस स्थल की पौराणिकता के अनुसार इसके विकास की और अधिक आवश्यकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...