प्रयागराज, अप्रैल 19 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में आयोजित तकनीकी उत्सव 'अपरोक्ष-2026' के तीसरे दिन रविवार को टेडएक्स का आयोजन किया गया। इस खास सत्र में तकनीकी गतिविधियों से हटकर छात्रों को वैश्विक स्तर की प्रेरणा और नए विचारों से रूबरू कराया गया। 'इनोवेट-इंस्पायर-इम्पैक्ट' थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए पांच वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम की शुरुआत कीर्ति पुर्सवानी ने की। उन्होंने इंडस्ट्री 4.0 और अपने करियर के अनुभव बताते हुए कहा कि कैसे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से उद्यमी बनने तक का सफर तय किया जा सकता है।इसके बाद दर्शील सावल और आर्यन तौकारी ने अपने ब्रांड 'पाटिलकाकी' की सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे एक छोटे घरेलू स्नैक्स व्यवसाय को दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.