गढ़वा, जनवरी 7 -- गढ़वा। अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों से शुक्रवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई कार्यक्रम व न्यायालय कार्य को स्थगित किया गया है। उक्त स्थगन के कारण आम नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए जिला प्रशासन ने खेद जताया है। जनसुनवाई कार्यक्रम की अगली तिथि, समय व स्थान की जानकारी शीघ्र ही दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...